Loading your daily study material...

Posts

Bihar Weekly current Affair 11 May to 24 May 2026

Bihar weekly current affair may 2026
Nitesh

11 मई 2026

  • प्रशासनिक गवर्नेंस (सहयोग पोर्टल): बिहार में आम जनता की शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा 'सहयोग पोर्टल' का शुभारंभ किया गया। इस व्यवस्था के तहत अधिकारियों को जनता की शिकायतों का हर हाल में 30 दिनों के भीतर निपटारा करना होगा।

  • स्वास्थ्य एवं तकनीक (सवेरा कैंसर हॉस्पिटल): बिहार के सवेरा कैंसर हॉस्पिटल में राज्य की पहली रोबोटिक माउथ कैंसर सर्जरी (Robotic Mouth Cancer Surgery) सफलतापूर्वक की गई, जिससे दो महिलाओं को नया जीवन मिला।

  • कृषि (डिजिटल ID): बिहार में किसानों के लिए 'फार्मर रजिस्ट्री अभियान' के दूसरे चरण की घोषणा की गई है। इसके तहत 12 से 30 जून तक राज्य के सभी किसानों की डिजिटल ID बनाई जाएगी।

12 मई 2026

  • मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर (Railways - उत्तर बिहार): उत्तर बिहार के रेल नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण के लिए मुजफ्फरपुर-रक्सौल-नरकटियागंज रेल लाइन के आधुनिकीकरण के लिए ₹4,079 करोड़ की भारी-भरकम राशि मंजूर की गई है। इस ट्रैक पर ट्रेनें 160 किमी/घंटा की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।

13 मई 2026

  • महिला सशक्तिकरण/पर्यावरण योजना: बिहार सरकार ने पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य की महिलाओं द्वारा इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर ₹1 लाख का विशेष अनुदान (Subsidy) देने की घोषणा की है।

  • संस्कृति एवं पर्यटन (108 फीट ऊंची प्रतिमा): पटना के गुलजारबाग में भगवान महावीर की 108 फीट ऊंची भव्य प्रतिमा स्थापित करने के विशेष प्रोजेक्ट को विशेष मंजूरी दी गई है।

14 मई 2026

  • मेगा इंफ्रास्ट्रक्चर (Aviation & Tourism): हाजीपुर (वैशाली) में देश का बड़ा फूड प्रोसेसिंग हब बनाने की घोषणा की गई है, जिसके तहत यहाँ NIFTEM (National Institute of Food Technology Entrepreneurship and Management) संस्थान खोला जाएगा।

15 मई 2026

  • मेगा इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट (₹1114 करोड़ का निवेश): बिहार के औद्योगिक क्षेत्र के लिए एक बड़ी खबर है, जिसके तहत देश की दो बड़ी दिग्गज कंपनियाँ अंबुजा और डालमिया ग्रुप बिहार के दो जिलों (मुजफ्फरपुर और किशनगंज) में अपनी सीमेंट फैक्ट्रियां स्थापित करेंगी। इस मेगा प्रोजेक्ट पर कुल ₹1,114 करोड़ का निवेश किया जाएगा।

16 मई 2026

  • संस्कृति/पर्यटन हब: पटना में इंदौर के 'छप्पन दुकान' की तर्ज पर एक भव्य स्ट्रीट फूड हब विकसित किया जाएगा, जहाँ चंपारण मटन से लेकर ठेकुआ तक बिहार के सभी पारंपरिक व्यंजन एक ही छत के नीचे मिलेंगे।

17 मई 2026

  • स्वास्थ्य क्षेत्र (विश्व का सबसे बड़ा ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क): सारण (छपरा) जिले में अडानी ग्रुप के सहयोग से दुनिया के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल नेटवर्क (World's Largest Rural Eye Hospital Network) की आधारशिला रखी गई है।

18 मई 2026

  • अंतरराष्ट्रीय व्यापार (बिहटा ड्राई पोर्ट): पटना के बिहटा ड्राई पोर्ट (Bihta Dry Port) पर पहली बार इंडोनेशिया से कच्चा माल लेकर 45 रैक वाली विशाल मालगाड़ी सीधे पहुँची, जो बिहार के वैश्विक व्यापारिक जुड़ाव के लिए एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है।

21 मई 2026

  • पर्यावरण/ग्रीन कॉरिडोर (NH-27): भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की 'मियावाकी हरित पहल' के तहत बिहार से गुजरने वाले NH-27 को ग्रीन कॉरिडोर में बदला गया है। यहाँ 10,000 पौधों की मदद से एक घना मिनी फॉरेस्ट (Mini Forest) विकसित किया गया है।

  • उड्डयन/इंटरनेशनल कनेक्टिविटी: गया इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान (Direct Flight) सेवा शुरू करने के प्रस्ताव को सम्राट कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

  • जल संरक्षण/शहरी विकास: गया शहर में जलापूर्ति सुनिश्चित करने और जलस्तर सुधारने के लिए ₹428 करोड़ की लागत से एक विशाल जलाशय (Reservoir) के निर्माण को हरी झंडी दी गई है।

  • प्रशासनिक सूचकांक (प्रभावशाली DM): राष्ट्रीय स्तर पर जारी प्रभावशाली जिलाधिकारियों की सूची में बिहार के दो डीएम—वैभव श्रीवास्तव और विवेक रंजन मैत्रेय ने अपनी जगह बनाई है।

  • ग्रामीण विकास (स्मार्ट पंचायत भवन): बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों को डिजिटल और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए पंचायत भवनों में ही बैंक, RTPS काउंटर, पुस्तकालय और सुधा डेयरी पार्लर खोलने की मेगा योजना तैयार की है।

22 मई 2026

  • कृषि/बागवानी (हाईटेक नर्सरी): बिहार के सभी जिलों में एक-एक हाईटेक नर्सरी स्थापित की जाएगी। इन नर्सरियों में आधुनिक तकनीकों के माध्यम से ड्रैगन फ्रूट, स्ट्रॉबेरी और विदेशी फूलों के कमर्शियल पौधे तैयार किए जाएंगे।

  • औद्योगिक विकास (जेके सीमेंट प्लांट): बक्सर जिले के एक ग्रामीण इलाके में JK सीमेंट फैक्ट्री के स्थापित होने से स्थानीय स्तर पर बड़े पैमाने पर रोजगार और विकास की नई शुरुआत हुई है।

23 और 24 मई 2026

  • डिजिटल गवर्नेंस (आईटी हब नालंदा): नालंदा जिले को राज्य के बड़े आईटी हब (IT Hub) के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट को बढ़ावा देने के लिए बिहार में पहला ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (Global Capability Center) स्थापित किया जाएगा।

  • पर्यटन एवं संस्कृति: बक्सर की आध्यात्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को वैश्विक मंच पर लाने के लिए यहाँ एक अत्याधुनिक 'लाइट एंड साउंड शो' (Light and Sound Show) के शुभारंभ को मंजूरी दी गई है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

  • खेल (राष्ट्रीय सम्मान): न्यू जलपाईगुड़ी में आयोजित राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में बेगूसराय के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का मान बढ़ाया है।

Get Full Monthly Current Affair: Bihar Current Affair

Post a Comment

Topic-Wise Free Mini Mocks
Based on Latest Bihar SSC & Paramedical Syllabus
SCIENCE

Electricity (विद्युत धारा)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
BIOLOGY

Digestive System (पाचन तंत्र)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
HEALTH

Vitamins & Health (विटामिन)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
GEOGRAPHY

Indian Rivers (भारत की नदियाँ)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
POLITY

Parliament & Union (संसद)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
POLITY

Preamble & Features (प्रस्तावना)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
HISTORY

1857 Revolt (1857 की क्रांति)

📝 10 Qs • ⏱️ 15s Per Question
MOCKTESTER.ONLINE ⚡ INTERACTIVE MINI PRACTICE HUB
SECTION
Timer: 15s
Loading Challenge Question...
OFFICER'S GRADE CONTENT

Targeting CGL & BSSC?

Master Speed & Accuracy with Exam-Standard Sectional Mocks.

SSC CGL BSSC CGL BANK PO
  • ✅ 2026 Latest TCS & IBPS Pattern
  • ✅ Bilingual (English + Hindi)
  • ✅ Detailed Step-by-Step Solutions
⏱️ Time-Bound Tests
START MOCK TEST